Kareena Kapoor की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस सिनेमाघरों में आएगी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। अब उनका आगामी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में अभिनय देखने को मिलेगा। उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब सभी के सामने आ गई है।

ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी। वह इन दिनों हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को लेकर चर्चा में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है।

फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर खान के साथ रणवीर बरार, कीथ एलन और ऐश टंडन सहित कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 

PC:  indiatoday
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें