Recipe Tips: आपके बच्चें को भी जरूर पसंद आएगा चॉकलेट मिल्क शेक

आपकों सबसे पहले एक ब्लेंडर में वनीला आइसक्रीम, दूध, किटकैट चॉकलेट डालकर अच्छे से ब्लैंड करना है।

Recipe Tips:  आपके बच्चें को भी जरूर पसंद आएगा चॉकलेट मिल्क शेक

इंटरनेट डेस्क। बच्चों को दूध पिलाना थोड़ा मुश्किल होता है। वो जब भी दूध पीने की बात आती है नाटक शुरू कर देते है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाए है जिससे आप दूध का स्वाद बढ़ा सकते है और वो है चॉकलेट मिल्क शेक। इसे आपके बच्चे भी बड़े ही चाव के साथ पिएंगे।

सामग्री
वनीला आइसक्रीम - 4 स्कूप
व्हिपिंग क्रीम - जरूरत अनुसार
किटकैट - गार्निशिंग के लिए
दूध - 200 एमएल
किटकैट चॉकलेट - 10 स्टिक्स

विधि
आपकों सबसे पहले एक ब्लेंडर में वनीला आइसक्रीम, दूध, किटकैट चॉकलेट डालकर अच्छे से ब्लैंड करना है। अब आप एक गिलास ले और उसमें तैयार मिश्रण डालकर ऊपर से व्हिपिंग क्रीम और चॉकलेट पाऊडर से गार्निश करें। आपका मिल्क शेक तैयार है। बच्चों को पिलाए।

pc- lokmatnews.in