Recipe Tips: आपको भी पसंद आएगा वेजीटेबल पास्ता, बना सकते है घर पर

वेजीटेबल पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को बॉयल करना है।

Recipe Tips:  आपको भी पसंद आएगा वेजीटेबल पास्ता, बना सकते है घर पर

इंटरनेट डेस्क। पास्ता का नाम आते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में आप भी अगर पास्ता खाने का शौक रखते है तो फिर आज आपके लिए लेकर आए है वेजीटेबल पास्ता कर रेसिपी। 

सामग्री

6 कप व्हीट पास्ता
3 बारीक कटा टमाटर
3 बारीक कटा प्याज
2 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
3 चम्मच जिंजर-गार्लिक पेस्ट
टमाटर की प्यूरी
क्रीम
4 चम्मच बटर
2 छोटी चम्मच ऑरेगैनो
2 छोटीचम्मच चिली फ्लेक्स
स्वादानुसार नमक

विधि
वेजीटेबल पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को बॉयल करना है। इसके बाद एक पैन में बटर डालना है और गर्म करना है। अब इसमें जिंजर-गार्लिक पेस्ट डाल दें। इसके भून जाने के बाद इसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर इसे मिक्स करें। 
अब आपको इसमें चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डाल कर मिक्स करना है। साथ ही क्रीम डालकर अच्छे से मिलानाह है। इसके बाद इसमें पास्ता डाले और नमक डालकर अच्छे से मिलाए और पकने दे। तैयार है आपका पास्ता।

pc- schwartz.co