Recipe Tips: घर आए गेस्ट के लिए आप भी बना सकते है मीठे में राजभोग

घर में कई बार हमारे यहां कुछ स्पेशन गेस्ट आ जाते है और ऐसे में उनके खाने के साथ साथ कुछ मीठा भी बनाना होता हैं।

Recipe Tips: घर आए गेस्ट के लिए आप भी बना सकते है मीठे में राजभोग

इंटरनेट डेस्क। घर में कई बार हमारे यहां कुछ स्पेशन गेस्ट आ जाते है और ऐसे में उनके खाने के साथ साथ कुछ मीठा भी बनाना होता हैं। ऐसे में आज हम गेस्ट के लिए कुछ स्पेशल जो की बंगाली मिठाई है और दुनियाभर में फेमस है उसक मिठाई की रेसिपी बता रहे है और वो है राजभोग। तो जानते है रेसिपी। 

सामग्री  
पनीर  250 ग्राम
मैदा  1 टेबल स्पून
चीनी  1 किलो
गोल्डन फूड कलर 1/4 टी स्पून
केसर 8 धागे
इलायची पाउडर  1 टी स्पून
बादाम (हल्के उबालकर छीले) 10
पिस्ता (हल्के उबालकर छीले)  8

विधि 

आपको सबसे पहले केसर को  इलायची पाउडर, पिस्ता और बादाम के साथ मिला देंना है। अब चीनी और पानी को मध्यम आंच पर रखें और इसे जब तक चलाए जब तक पूरी तरह न घुल जाए। अब अब मैदा और पनीर को स्मूद होने तक मिक्स करें। इस मिश्रण को 7 से 8 भागों में गोलाकार में पतला करें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण रखें और इसकी गोलाकार बॉल बना लें। अब चीनी पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो उसमें फूड कलर मिला दे और गैस की आंच तेज कर दें। अब इसमें पनीर बॉल्स को डाल दें। तेज आंच पर इसे 15 से 20 मिनट तक पकने दे। इस दौरान हर 5 मिनट में इसमें पानी डालें जिससे चीनी गाढ़ी न हो पाए। इसके बाद ठंडा करें और सर्व करें। 

pc- aaj tak