Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है टमाटर की पूरी

आप नाश्ते में और खाने में अलग अलग तरह की टमाटर की कई रेसिपी बना चुके होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर है टमाटर की पूरी बनाने की रेसिपी।

Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है टमाटर की पूरी

इंटरनेट डेस्क। आप नाश्ते में और खाने में अलग अलग तरह की टमाटर की कई रेसिपी बना चुके होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर है टमाटर की पूरी बनाने की रेसिपी। जो आपको जरूर पसंद आएगी, तो जानते है इस रेसिपी के बारे में।

सामग्री
आटा- 2 कप
टमाटर- 3 (प्यूरी)
बेसन- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अजवाइन- आधा चम्मच
पानी- जरूरत के हिसाब से

विधि
आपको टमाटर की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले अब एक बाउल में आटा, बेसन को छान लेना है और अच्छी तरह से मिला लेना है। इसके बाद सभी सामग्रियों को डालकर हल्के हाथों से इसे गूंथ लें। जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे की लोइयां बना लें। अब आप कड़ाही में तेल डालें और पूरियों को तल ले। तैयार है आपकी टमाटर की पूरी। 

pc- slurrp.com