Recipe Tips: आप भी गेस्ट के लिए बना सकते है सोया पुलाव, जरूर आएगा पसंद

आपको सबसे पहले चावल को उबाल लेना है। इसके बाद सोया चंक्स को भी उबाल लें

Recipe Tips:  आप भी गेस्ट के लिए बना सकते है सोया पुलाव, जरूर आएगा पसंद

इंटरनेट डेस्क। आपने घर पर कई बार पुलाव खाया होगा। कभी मटर पुलाव, कभी जीरा पुलाव तो कभी पनीर पुलाव लेकिन आपने अभी तक शायद सोया पुलाव स्वाद नहीं चखा होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है सोया पुलाव बाने की रेसिपी।

सामग्री
चावल - 2 से 3 कप
प्याज बारीक कटा- 1
सोया चंक्स - 1 कप
जीरा - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर -1 टी स्पून
तेल
नमक

विधि
आपको सबसे पहले चावल को उबाल लेना है। इसके बाद सोया चंक्स को भी उबाल लें। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और उसमें जीरा और बारीक कटी प्याज डालकर हल्का भूनें। इसके बाद इसमें सोया चंक्स और चावल डालें। इसके बाद सभी को अच्छी तरह से मिलाएं। पकाने के बाद पुलाव में काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स करें और पकने दे। तैयार है आपको पुलाव ।

pc- wisepunjabi.com