Recipe Tips: मेहमानों के लिए बना सकते है आप भी सूजी के लड्डू

सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डाल कर गर्म करना है।

Recipe Tips: मेहमानों के लिए बना सकते है आप भी सूजी के लड्डू

इंटरनेट डेस्क। आपके घर पर भी कभी ना कभी गेस्ट का आना जाना लगा रहता है। ऐसे मौके पर आप भी कई बार घर पर कुछ ना कुछ मीठा बनाने की कोशिश में लगे रहते होंगे। ऐसे में आज आपके मेहमानों के लिए लेकर आए है सूजी के लड्डू बनाने की रेसिपी। जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

सामग्री
200 ग्राम सूजी
बुरा 200 ग्राम
नारियल बुरादा
देसी घी 100 ग्राम
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
ताजी मलाई

विधि

सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डाल कर गर्म करना है। इसके बाद आपकों इसमें सूजी डाल कर धीमी आंच पर भूनना है। इसमें नारियल का बुरादा डालना है। अब इसे आप चलाते रहे। थोड़ी देर बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें। थोड़ी देर बाद आपकों इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इसके बाद इसमें ताजी मलाई डालें और मिला लें। मिश्रण को चलाएं और गैस से नीचे उतार ले। इसके बाद आप मिश्रण को ठंडा होने दें और और फिर लड्डू बना ले।

pc- foodyshoody.com