Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है ओट्स एप्पल शेक

आपको सबसे पहले मिक्सर जार में सेब और उबले ओट्स को डालना है

Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है ओट्स एप्पल शेक

इंटरनेट डेस्क। आप भी नाश्ते में कुछ ना कुछ अच्छा खाने या फिर पीने की कोशिश में रहते है। ताकी आपको अच्छा सा हेल्दी नाश्ता मिल जाए। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है ओट्स और एप्पल से बना हेल्दी शेक, जानते है इसकी विधि।

सामग्री
1 कप ओट्स (उबले हुए)
1 एप्पल (टुकड़ो में कटा हुआ)
आधा किलो दूध
4 टेबलस्पून शक्कर
2 टेबलस्पून किशमिश

विधि
आपको सबसे पहले मिक्सर जार में सेब और उबले ओट्स को डालना है और उसके बाद इसमें दूध को डालकर अच्छे से फेंटना है। जब ये हो जाए तो आपको फिर इसमें शक्कर डालनी है और दोबारा से मिक्सी को चलाना है। तैयार है आपका एप्पल और ओट्स का शेक।

pc- asianetnews.com