Recipe Tips: Holi पर घर में बना सकते है आप भी हलवाई जैसा मावा पेड़ा

आपकों सबसे पहले एक पैन लेना है उसमें थोड़ा घी डालना है और उसके बाद आपकों घी को अच्छी तरह से गर्म करना है

Recipe Tips: Holi पर घर में बना सकते है आप भी हलवाई जैसा मावा पेड़ा

इंटरनेट डेस्क। होली का त्याहोर नजदीक है और इस दिन सभी घरों में मिठाईयां बनाई जाती है। ऐसे में आपके घर में भी अगर मिठाई बनाने की तैयारी चल रही है तो आपकों आज बताने जा रहे हलवाई जैसे मावा पेड़ा बनाने की रेसीपी। जिसके बाद आप भी ये मिठाई आसानी से बना सकते है।

सामग्री

300 ग्राम खोया
1 कप चीनी
1 कप कसा हुआ नारियल
2 छोटी चम्मच घी

विधि

आपकों सबसे पहले एक पैन लेना है उसमें थोड़ा घी डालना है और उसके बाद आपकों घी को अच्छी तरह से गर्म करना है। इसके बाद इसमें खोया को हाथों से तोड़कर डालते हुए अच्छी तरह से मिला लेना है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे शक्कर मिलानी है। जब यह पूरी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें आपकों नारियल डालना है। इसके बाद ऊपर से थोड़ा घी डालें और फिर इस सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला दे और पकने दे। जब खोवा अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तब पेड़े का आकार देकर पेड़ा तैयार करले ।