Recipe Tips: नाश्ते में आप भी बना सकते है गर्मा गर्म 'उपमा' खाकर ही आ जाएगा मजा

सबसे पहले कड़ाही में में तेल डालें, इसके बाद इसमें काली सरसों, करी पत्ता का तड़का लगाएं

Recipe Tips: नाश्ते में आप भी बना सकते है गर्मा गर्म 'उपमा' खाकर ही आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सुबह के समय ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे है और आपको भी नाश्ता करना है तो आप भी ऐसी चीज ढ़ूंढ़ते है जो हेल्दी भी हो और फटाफट बन भी जाए। तो आज आपके लिए लेकर आए है उपमा बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री
रवा - सूजी - 150 ग्राम
मन पसंद सब्जियां
मूंगफली-50 ग्राम
सरसों - 1चम्मच
करी पत्ते-5
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च-1 चम्मच

विधि 
सबसे पहले कड़ाही में में तेल डालें, इसके बाद इसमें काली सरसों, करी पत्ता का तड़का लगाएं। इस तड़के में रवा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। रवा से खुशबू आने लगे तो इसमें मनपसंद की सब्जियां, मूंगफली, नमक और लाल मिर्च मिलाएं। इसके कुछ ही देर में 1 गिलास पानी डाले और 5 मिनट तक ढ़ककर पका ले। आपका उपमा तैयार है।

pc- healthyvegrecipes.com