Recipe Tips: आप भी बना सकते है भांग की लस्सी, पीकर आ जाएगा मजा

आपको सबसे पहले पानी को उबालना है। इसमें भांग पाउडर मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

Recipe Tips:  आप भी बना सकते है भांग की लस्सी, पीकर आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो मौसम गर्मियों का मौसम है और हर किसी को लस्सी पसंद होती है। लेकिन भगवान शिव का भोग भांग अगर उस लस्सी में मिल जाए तो फिर उसका कहना ही क्या है। ऐसे में आज आपको बता रहे है बाबा भोलेनाथ की भांग की लस्सी की रेसिपी जो आप भी बना के बाबा को भोग लगा सकते है और उसका आनंद ले सकते है।

सामग्री

2 लीटर गुनगुना दूध
300 मिली पानी
50 ग्राम भांग पाउडर 
3 टेबलस्पून बादाम (कटे हुए)
1 कप कोकोनट मिल्क
1 टीस्पून सोंठ पाउडर
शक्कर स्वादानुसार

विधि

आपको सबसे पहले पानी को उबालना है। इसमें भांग पाउडर मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने के बाद छलनी से छान लें। अब इस मिश्रण को 2 टेबलस्पून दूध में मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करें और छान लें। ऐसे आप तीन से चार बार करें।  आखि़र में छाने हुए भांग-दूधवाले मिश्रण में कोकोनट मिल्क, बचा हुआ गुनगुना दूध, सोंठ पाउडर और शक्कर मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे। जब ठंडा हो जाए तो भोले बाबा को भोग लगाए और सर्व करें।