Recipe Tips: आप भी बना सकते है दिन में खाने के लिए फलाहारी भेल, होती है बड़ी ही पोष्टिक

आप भी अगर दिन की भूख को शांत करना चाहते है और वो भी किसी पोष्टिक चीज के साथ तो आज हम आपके लिए लेकर आए है फलाहारी भेल

Recipe Tips: आप भी बना सकते है दिन में खाने के लिए फलाहारी भेल, होती है बड़ी ही पोष्टिक

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर दिन की भूख को शांत करना चाहते है और वो भी किसी पोष्टिक चीज के साथ तो आज हम आपके लिए लेकर आए है फलाहारी भेल। जिसका स्वाद बड़ा ही शानदार होता है और आपके लिए बड़ा ही फायदेमंद भी तो आए जानते है इसके बारे में।

सामग्री

1 कप साबूदाना
1 उबला हुआ आलू
काली मिर्च पाउडर
आधा कप मूंगफली
कटी हुई हरी धनिया
घी
सेंधा नमक
नींबू का रस

विधि

सबसे पहले साबुदाने को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और फिर निकालकर रख दे। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उबला आलू, मूंगफली और काजू को हल्का सुहनरा होने तक भूनें। इसी पैन में अब साबूदाना हल्का नरम होने तक पकाएं और एक बाउल में निकाल लें। अब आलू वाले मसाले के साथ बारीक कटी हुई हरी धनिया, नींबू का रस, मूंगफली, सेंधा काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार है फलाहारी भेल।

pc- healthshots.com