Recipe Tips: नाश्ते में आप भी बना सकते है फ्राइड इडली, आ जाएगा खाकर मजा

नाश्ता आपको आपकी पसंद का मिल जाए और वो भी ऐसा की जो हेल्दी हो तो फिर उसका मजा ही कुछ अलग होता है।

Recipe Tips: नाश्ते में आप भी बना सकते है फ्राइड इडली, आ जाएगा खाकर मजा

इंटरनेट डेस्क। नाश्ता आपको आपकी पसंद का मिल जाए और वो भी ऐसा की जो हेल्दी हो तो फिर उसका मजा ही कुछ अलग होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है फ्राइड इडली बाने की रेसिपी तो आए जानते है इसके बारे में।

सामग्री 
इडली -8
राई - आधा छोटा चम्मच
करी पत्ता - 5
हरी मिर्च - 3 कटी हुई
चिली फ्लेक्स - आधा छोटा चम्मच
नमक 
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
कुकिंग ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर -2 कटे हुए

विधि 
सबसे पहले इडली को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। अब हरी मिर्च बारीक काट लें। टमाटर काट ले और उसके बाद पैन को गर्म करें और उसमें तेल डाल दे। इसमें करी पत्ता, राई डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें हरी मिर्च डालें और इडली के कटे हुए टुकड़ों को डालकर चलाएं। इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, नमक डालकर मिक्स करें। जब ये मिक्स हो जाए तो उपर से टमाटर मिला दे और पकने दे। अब हरी धनिया पत्ती डाल दें और प्लेट में निकाल दें।

pc- myweekendkitchen.in