Recipe Tips: आप भी घर पर बना सकते है ठंडा ठंडा चटपटा दही शरबत

आपकों एक बड़े बर्तन में दही और पानी डालकर अच्छी तरह घोलना है

Recipe Tips: आप भी घर पर बना सकते है ठंडा ठंडा चटपटा दही शरबत

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का चल रहा है और हर किसी के घर में अब ठंडे ड्रिंक बनने शुरू हो गए होंगे। ऐसे में आपकां भी अगर कुछ ठंडा पीने का मन कर रहा है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है दही शरबत बनाने की रेसिपी।

सामग्री

200 ग्राम दही
ठंडा पानी
स्वादानुसार नमक
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
एक चम्मच धनिया
एक चम्मच पुदीना
एक चम्मच मिर्च का पेस्ट
बर्फ के टुकड़े

विधि
आपकों एक बड़े बर्तन में दही और पानी डालकर अच्छी तरह घोलना है। फिर इसमें आपकों नमक, नींबू रस, और मिर्च का पेस्ट डालना है और अच्छे से फेंटना है। इसके बाद आपकों सर्विंग ग्लास में थोड़ी शरबत डालनी है और उपर ये बना हुआ ये मिश्रण डालना है और बर्फ डलकर सर्व करना हैं।