Recipe Tips: आप भी स्नैक्स मे बना सकते है चीज कटलेट, खाकर ही आ जाएगा मजा

आलू को कद्दूकस कर लें और इसमें नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च,

Recipe Tips: आप भी स्नैक्स मे बना सकते है चीज कटलेट, खाकर ही आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी चाय के साथ शाम के समय कुछ ना कुछ खाने के लिए बनाते ही रहते होंगे। ऐसे में आज आपके लिए स्नैक्स के तौर पर लेकर आए है चीज कटलेट, जो बना बनाने में तो आसान है ही साथ ही स्वादिष्ट भी जबरदस्त लगते है।

सामग्री
आलू-2
ब्रेड-4 स्लाइस
मॉजेरैला चीज
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च-2 बारिश कटी 
लाल मिर्च पाउडर- 1चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हरा धनिया
मैदा- आधा कप
तेल

विधि
आलू को कद्दूकस कर लें और इसमें नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और ब्रेड का चूरा डालें और मिला लें। एक बर्तन ले और उसमें मैदा डाले। इसमें काली मिर्च, नमक और पानी से घोल बना लें। अब कटलेट्स बनाने के लिए आप स्टफिंग लीजिए और उसे हाथों से चपटा कर ले। उंगलियों से उसके बीच में पहले से घिसे हुए मॉजेरैला चीज को डालें। इसे हाथों से मनचाहा आकार दे दें और फिर इसे ब्रेड के चूरे से लपेट दें। कढ़ाई में तेल डालें गर्म होने के बाद तैयार कटलेट्स को डालें और डीप फ्राई करें। 

pc- lalluram.com