Recipe Tips: आप भी मेहमानों के स्वागत लिए बना सकते काजू शेक

काजू शेक बनाने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में आपको आधा घंटे के लिए काजू को भिगो देना

Recipe Tips:  आप भी मेहमानों के स्वागत लिए बना सकते काजू शेक

इंटरनेट डेस्क। आपके घर भी मेहमान आने वाले है और आप भी उनके वेलकम ड्रिंक के बारे में प्लान बना रहे है तो आज आपके लिए लेकर आए है बेहतरीन वेलकम ड्रिंक काजू शेक जो उन्हें जरूर पसंद आएगा। जानते है रेसिपी।

सामग्री
काजू-20
दूध - 2 गिलास
चीनी - 3 टीस्पून 

विधि
काजू शेक बनाने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में आपको आधा घंटे के लिए काजू को भिगो देना है। उसके बाद काजू को पानी में से निकाल लें और मिक्सी के जार में डाल दें। अब उपर से दूध डाले और काजू को पीस ले। इसके बाद आपको इसमें चीनी,बचा हुआ दूध डालकर और फैंटना है। काजू शेक तैयार है, इसे ठंड़ा करने के लिए फ्रीज में रख दे और फिर सर्व करे।

pc- justgotochef.com