Recipe Tips: आप भी बनाए बनारसी कुल्हड़ लस्सी और ले पीने का आनंद

आपको एक गहरे बर्तन में दही डालना है और फिर लकड़ी की मथनी से दही के मथना है।

Recipe Tips: आप भी बनाए बनारसी कुल्हड़ लस्सी और ले पीने का आनंद

इंटरेनट डेस्क। सावन का व्रत चल रहा है और इस बीच में व्रत करने वाले कई बार जूस और फलों का सेवन करते है। ऐसे में आज हम व्रत करने वालों के लिए लेकर आए है एक स्पेशल लस्सी की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी और वो है बनारसी कुल्हड़ लस्सी। 

सामग्री
दही- 2 कप 
नारियल बुरादा- 3 चम्मच 
खोया- 2 चम्मच 
मलाई- 6 चम्मच
चीनी- 6 चम्मच (पिसी हुई)
इलायची पावडर - 1 चम्मच
केसर- 6 धागे
ड्राई फ्रूट्स- 3 चम्मच (कटे हुए)

विधि
आपको एक गहरे बर्तन में दही डालना है और फिर लकड़ी की मथनी से दही के मथना है। इसके बाद आपको इसमें केसर दूध, इलायची पावडर और सारी सामग्री जो बच रही है वो डाल देनी है। अब आप कुल्हड़ इस लस्सी को निकाल ले और उपर से मलाई ड्राई फ्रूट्स, डालकर फ्रिज में ठंडा करें और सेवन करें।

pc- cntraveller-in.