Recipe Tips: मीठे में बनाए आप भी सेब की रबड़ी, खाकर आ जाएगा मजा

आपकों सेब को छीलकर कद्दूकस करना है। एक पैन में दूध डालें और इसे उबलने दें।

Recipe Tips: मीठे में बनाए आप भी सेब की रबड़ी, खाकर आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। मौसम तो गर्मियों का है और उपर से कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन कर रहा है तो फिर आपकों तैयारी कर लेनी चाहिए घर पर ही कुछ स्पेशल व्यंजन बनाने की। इसके लिए आज आपकों बताने जा रहे है सेब की रबड़ी बनाने की रेसिपी।

सामग्री
1 लीटर फुल क्रीम मिल्क
1 कटा हुआ सेब
4 बड़ी चम्मच चीनी
आधा कटोरी कटा हुआ बादाम
आधा कटोरी कटा हुआ काजू
1 चम्मच इलायची पावडर

विधि
आपकों सेब को छीलकर कद्दूकस करना है। एक पैन में दूध डालें और इसे उबलने दें। दूध आधा रह जाए तो आंच कम कर दें। और इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट तक पकने दें। अब इसमें चीनी डालें कुछ समय बाद इसमें इलायची पाउडर कटे हुए बादाम-काजू डालकर पकने दें। आपकी सेब रबड़ी तैयार है। 

pc- asianetnews