Recipe Tips: आप भी बनाकर खा सकते है साबूदाना डोसा, जान ले रेसिपी

इसके बाद आपको नॉनस्टिक तवा गर्म करना है और उस पर थोड़ा सा घी डालकर फैला लें।

Recipe Tips:  आप भी बनाकर खा सकते है साबूदाना डोसा, जान ले रेसिपी

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम और उपर से सावन का महीना, ऐसे में आप भी अगर व्रत कर रहे है और पूजा पाठ कर रहे है तो फिर शाम को आपको भी फलाहार में कुछ बढ़िया सा मिल जाए तो फिर कहना ही क्या है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है फलाहार में साबूदाना डोसा बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री
साबूदाना  3 कप
मूंगफली दाने 1 कप
पनीर  100 ग्राम
हरी मिर्च 4
काली मिर्च पाउडर  1 टी स्पून
घी
सेंधा नमक

विधि
साबुदाना को भिगो दे, एक बाउल में पनीर को कद्दूकस करें और काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर रख दे। मूंगफली दाने धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद मिक्सर जार में मूंगफली दाने, हरी मिर्च दरदरा पीस लें। अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें भिगोए साबूदाने और मूंगफली-मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मसलकर मिक्स करें और बैटर तैयार कर लें।

इसके बाद आपको नॉनस्टिक तवा गर्म करना है और उस पर थोड़ा सा घी डालकर फैला लें। एक कटोरी में साबूदाना बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और फैलाएं। कुछ देर तक डोसा सेकें और फिर बीच में पनीर की स्टफिंग फैलाएं और डोसा को सेंके। सीक जाने के बाद इसे उतार लें। 

pc- nextbihar.com