Recipe Tips: मानसून सीजन में आप भी बनाकर खा सकते है पोहा के पकौड़े

आपको पोहा लेकर उसे पानी से धो ले इसके बाद पोहे भिगोकर कुछ देर के लिए रख दे।

Recipe Tips:  मानसून सीजन में आप भी बनाकर खा सकते है पोहा के पकौड़े

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम है और हर किसी का मन इस मौसम कुछ चटपटा खाने का करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है पोहा पकोड़ा बनाने की रेसिपी जो आपको इस मौसम में जरूर पसंद आएगी। तो चले जानते है इसके बारे में।

सामग्री

पोहा 2 कप 
उबले हुए आलू 3
हरी मिर्च 2 
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच नींबू का रस
तेल
नमक.

विधि
आपको पोहा लेकर उसे पानी से धो ले इसके बाद पोहे भिगोकर कुछ देर के लिए रख दे। उबले आलू को मैश करले और अब इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया डाले और मिक्सिंग बाउल में मैश किए आलू पोहे डालकर मिला लें। इस मिश्रण में लाल मिर्च,जीरा,चीनी, हरी मिर्च और अन्य सामग्रियां डालकर मिक्स कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पोहे का मिश्रण लेकर पकोड़े की तरह डालकर फ्राई करें। 

pc- hindustan