Recipe Tips: व्रत में आप भी बनाकर खा सकते है फलाहारी भेल

अब उबले आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च को बारिक काट ले।

Recipe Tips: व्रत में आप भी बनाकर खा सकते है फलाहारी भेल

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में आप भी भगवान शिव की पूजा करते होंगे और साथ में व्रत भी करते होंगे। ऐसे में आपको व्रत के बीच में फलाहार की जरूर पड़ती होगी। ऐसे में आज हम आपके फलाहार के लिए लेकर आए है फलाहारी भेल की रेसिपी।

सामग्री
भुनी मूँगफली 1 कप
मखाने 3 कप
उबले आलू  3 मध्यम
सेंधा नमक 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 2
नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
घी 3 छोटे चम्मच

विधि
आपको एक कड़ाही में घी डालकर इसमें मूँगफली भूनें। जब मूँगफली भून लेना है और निकाल लेना है। इसकेे बाद आपको इसी कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करना है और मखाने को भून लेना है। 

अब उबले आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च को बारिक काट ले। अब एक कटोरे में भुनी मूँगफली, मखाने, सेंधा नमक, हरी मिर्च,और कटे आलू लें। सब सामग्री को अच्छे से मिलाएँ और उपर से नींबू का रस डाल ले और मिक्स करें। तैयार है आपकी फलाहारी भेल।

pc- lifeberrys.com