Recipe Tips: आप भी बारिश के मौसम में बनाकर खा सकते है चीज चटनी सैंडविच

आपको सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटने है और उसके बाद सामग्री तैयार करे

Recipe Tips: आप भी बारिश के मौसम में बनाकर खा सकते है चीज चटनी सैंडविच

इंटरनेट डेस्क। आपका भी बारिश के मौसम में कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन करता होगा। ऐसे में आप भी कुछ ना कुछ अच्छा और बढ़िया बनाकर खाने की कोशिश में लगे रहते होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है चीज चटनी सैंडविच बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

ब्रेड- 6
चीज़ स्लाइस- 4
हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
मूंगफली- आधा कप (रोस्ट की हुई)
नमक- स्वादानुसार
प्याज- 2 (कटी हुई)
टमाटर- 4 (कटे हुए)
मक्खन- 5 चम्मच
चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
ऑरिगेनो- 1 चम्मच

विधि

आपको सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटने है और उसके बाद सामग्री तैयार करे और फिर ब्रेड पर थोड़ा सा मख्खन और चटनी लगाकर उस पर प्याज, टमाटर और चीज़ का एक स्लाइस रखें। अब बची हुई सामग्री भी इस पर रखे। इसके बाद नॉन-स्टिक पैन में बटर डालकर सैंडविच को दोनों तरफ से रोस्ट कर लें और सर्व करें।

pc- .yummyoyummy.com