Recipe Tips: बच्चों के लिए आप भी बना सकते है बादाम-सेब की चाट

सबसे पहले आपको दोनों तरह के सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लेना है

Recipe Tips: बच्चों के लिए आप भी बना सकते है बादाम-सेब की चाट

इंटरनेट डेस्क। वैसे गर्मियां का मौसम चल रहा है और हर किसी को इस मौसम में फल और ड्राईफ्रूटस खाने ही चाहिए। इसका कारण यह है की स्वास्थ्य के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होते है। अगर आप इन्हें सीधे नहीं खा सकते है तो फिर आप बादाम-सेब की चाट बनाकर खा सकते है। जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्रीः

200 ग्राम बादाम
1-1 हरा और लाल सेब
आधा चम्मच काला नमक
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल

विधि 
सबसे पहले आपको दोनों तरह के सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लेना है। उसके बाद आपको बादाम को कटे हुए सेब में मिलाना है और उपर से ऑलिव ऑयल और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स करना है। ये सब करने के बाद आप उपर से  लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाले और मिक्स कर के सर्व करें।