Recipe Tips: वीकेंड में आप भी बना सकते है सबके लिए अचारी पनीर टिक्का

इसके बाद आप साबुत धनिया, कलौंजी और मैथी दाने को रोस्ट कर लेना है।

Recipe Tips: वीकेंड में आप भी बना सकते है सबके लिए अचारी पनीर टिक्का

इंटरनेट डेस्क। खाना हर कोई रोज खाता है और हर दिन कोई कुछ स्पेशल खाता भी नहीं है। ऐसे में आप भी अगर वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे है तो फिर आज आपको बता रहे है इस मौसम में अचारी पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी जो आपको पसंद भी आएगी। 

सामग्री

अचार का मसाला - 5 बड़े चम्मच
पनीर -1 किलो 
साबुत धनिया - 1 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 2 छोटा चम्मच
मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
कलौंजी - 1 छोटा चम्मच
दही - 2 कप
सरसों पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - चुटकीभर
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार

विधि

आपको एक बड़े से बाउल में दही, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सरसों पाउडर, हल्दी और अचार का मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इसके बाद पनीर को चौकोर टुकड़ों में कोट के रख ले। 

इसके बाद आप साबुत धनिया, कलौंजी और मैथी दाने को रोस्ट कर लेना है। अब भूनें मसालों पीस कर दही के मिश्रण में मिला देना है। इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करे और छोड़ दे। इसके बाद पनीर में लकड़ी की स्टिक लगाकर पैन में तेल गर्म करे और उसमें पनीर को सेंक लें। बाद में मजे से सर्व करें। 

pc- tastedrecipes.com