Recipe Tips: गर्मी के इस मौसम में बना लें स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, पसंद आएगा स्वाद

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में हर कोई आइसक्रीम का स्वाद लेना पसंद करता है। बाजार में कई प्रकार की आइसक्रीम मिल जाती हैं। आप घर पर ही आइसक्रीम बना सकते हैंं। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

इस आइसक्रीम का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आपको गर्मी के इस मौसम में ये आइसक्रीम जरूर ही बना लेनी चाहिए। आसानी से बनने वाली इस आइसक्रीम को बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है। इन चीजों से आइसक्रीम का स्वाद बढ़ जाता है। 

जरूरी सामग्री: 
फ्रेश क्रीम - डेढ़ कप
ठंडा दूध - दो कप
स्ट्रॉबेरी कटी हुई - दो कप
चीनी बूरा - एक कप
नींबू रस - एक टी स्पून

इस विधि से आप आसानी से बना लें स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम:
- आपको एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी को डालकर ऊपर से चीनी का बूरा इसमें मिलना होगा। 
- अब आप इस मिश्रण को कम से कम पांच घंटे के लिए फ्रीजर में किसी एयरटाइट कंटेनर में रखना होगा। 
- अब आप मिक्सर की सहायता से इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
- अब पिसे हुए इस पेस्ट को एक बर्तन में डालकर सभी चीजों के साथ ग्राइंड कर लें।
- इसे एक बाद फिर से एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में कम से कम 5-6 घंटे के ढककर रख दें।
- जमने के बाद इस फ्रीजर से बाहर निकाल लें। 
- अब आप टूटी-फ्रूटी से गार्निश कर इसका स्वाद लें। 
-इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपका बार-बार इसका स्वाद लेने का मन करेगा।
PC: lifeberrys, freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें