Recipe Tips: नट्स बर्फी इस विधि से आप बना लें स्वादिष्ट, दिल जीत लेगा स्वाद

इंटरनेट डेस्क। देश में कई प्रकार की मिठाइयां बनती हैं। आज हम आपको घर पर ही एक स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा।

Recipe Tips: नट्स बर्फी इस विधि से आप बना लें स्वादिष्ट, दिल जीत लेगा स्वाद

इंटरनेट डेस्क। देश में कई प्रकार की मिठाइयां बनती हैं। आज हम आपको घर पर ही एक स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा।

आज हम आपको घर पर ही नट्स बर्फी बनाने की रैसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद  मेहमान और आस-पड़ौस के लोगों का दिल जीत लेगी। इस मिठाई को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की आवश्यकता भी नहीं होगी। कम चीजों से आप स्वादिष्ट मिठाई बना लेंगे। 

नट्स बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 
काजू पाउडर - चार कप
तिल का पेस्ट - दो कप
बादाम - आठ टेबल स्पून
पिस्ता - आठ टेबल स्पून
काजू - आठ टेबल स्पून
स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड सिरप - डेढ़ कप

इस विधि से आप बना लें स्वादिष्ट नट्स बर्फी
- नट्स बर्फी बनाने के लिए आप सर्वप्रथम कड़ाही में घी गर्म कर इसमें काजू पाउडर, कटे हुए मेवे और तिल का पेस्ट मिलाकर पका लें। 
-इनकी नमी निकलनी चाहिए। 
- अब आप इसमें स्ट्रॉबेरी फ्लेवर सिरप मिला दें। सारी सामग्री को अच्छे से सेमी ड्राई होने तक पका लें। 
- अब आप घी से चिकनी बर्फी ट्रे मिश्रण को समान रूप से फैला लें। 

- अब गार्निश के लिए ट्रे पर पिस्ता डाल दें। 
-अब ट्रे को अपने वर्क टेबल पर पलटकर 3 से 4 घंटे के लिए सेट करें। 
-अब आप इसे इच्छानुसार आकृति में काट लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है। 
-इस बर्फी का स्वाद सभी का दिल जीत लेगा।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें