Recipe Tips: गर्मी के मौसम में बना लें खस का स्वादिष्ट शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही खस का स्वादिष्ट शरबत बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये शरबत गर्मी के मौसम में आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
खस एसेंस - तीन टी स्पून
चीनी - छह कप
हरा फूड कलर - डेढ़ टी स्पून
पानी - छह ग्लास
आइस क्यूब्स

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन पानी डालकर इसमें चीनी मिला लें। 
- अब इसमें खस का एसेंस डाल दें। 
- जब खस का एसेंस पानी में अच्छे से मिलने के बाद इसमें ग्रीन फूड कलर मिला दें। 
-अब आप इसे बर्फ डालकर ठंडा कर लें। 
-इस प्रकार से आपका खस का स्वादिष्ट शरबत बन जाता है।

PC: lifeberrys