Recipe Tips: घर पर ही इन चीजों से बना लें अमचूर की स्वादिष्ट चटनी, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। चटनी कई चीजों से बनाई जा सकती है। इमली की चटनी का स्वाद तो आप कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने अमचूर की चटनी का स्वाद लिया है?

Recipe Tips: घर पर ही इन चीजों से बना लें अमचूर की स्वादिष्ट चटनी, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। चटनी कई चीजों से बनाई जा सकती है। इमली की चटनी का स्वाद तो आप कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने अमचूर की चटनी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। अमचूर कच्चे आम को सुखाकर बनाया जाता है। इसी कारण ये चटनी गुणों से भरपूर होती है। ये इम्यूनिटी भी बढ़ाने वाली होती है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको ये चटनी घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। 

अमचूर की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 
अमचूर पाउडर - आधा कप
गुड़ - आधा कप
लाल मिर्च पाउडर - एक टी स्पून
भुना जीरा पाउडर - दो टी स्पून
तरबूज बीज - एक टेबल स्पून
सफेद नमक - स्वादानुसार
पानी - जरूरत के मुताबिक
सौंफ कुटी - दो टी स्पून
काला नमक - आधा टी स्पून

इस विधि से बना लें अमचूर की चटनी
- सर्वप्रथम एक बर्तन में अमचूर पाउडर डालकर इसमें  लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए चम्मच की मदद से मिलाते हुए घोल तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही गुड़ को पानी में मीडियम आंच पर पिघला लें। 
- गुड़ पिघलने पर इसमें अमचूर वाला घोल मिला लें। 
-इस घोल को उबालकर इसमें भुना जीरा पाउडर और कुटी हुई सौंफ डाल दें। 
- अब चटनी को पांच मिनट और उबाल लें। 
- जब चटनी गाढ़ी होने पर इसमें तरबूज के बीज मिला लें।
-इस प्रकार से आपकी अमचूर की स्वादिष्ट चटनी बन जाती है। 

PC: cookpad

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें