Recipe Tips: घर पर बना लें नारियल रबड़ी, ये चीजें जरूर ही डालें

इंटरनेट डेस्क। नारियल से कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट रबड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
चार लीटर फुल क्रीम दूध
दो कप कसा हुआ नारियल
दो कप मावा
चीनी आवश्यकतानुसार
काजू आवश्यकतानुसार
इलायची आवश्यकतानुसार
बादाम और पिस्ता
बीस केसर के धागे
गुलाब की पंखुडिय़ां 

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले काजू को 15 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दें। 
- अब पैन दूध को 3/4 मात्रा होने तक उबाल लें। 
- अब इसमें केसर के धागे और मावा मिला लें। 
- इस दौरान मिक्सर में काजू का पेस्ट तैयार कर लें। 
- अब मिश्रण में चीनी और कसा हुआ नारियल मिलाकर गाढ़ा होने तक पका लें। 
- अब इसमें काजू का पेस्ट, इलायची मिला दें। 
- अब आप गुलाब की पंखुडिय़ों और कटे हुए मेवों से सजाकर इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें