Recipe Tips: आप भी सावन के महीने में खोए की बर्फी बनाकर लगाए भगवान को भोग

सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करे और उसमें खोया मिला दे।

Recipe Tips: आप भी सावन के महीने में खोए की बर्फी बनाकर लगाए भगवान को भोग

इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव का महीना चल रहा है और इस महीने में भगवान शिव को भोग लगाने और प्रसाद के साथ साथ फलाहार में आप भी खोए की बर्फी बना सकते है। ऐसे में आज हम लेकर आए है आपके लिए खोए की बर्फी बनाने की रेसिपी।

सामग्री
500 ग्राम खोया
250 ग्राम पिसी हुई चीनी
बारीक कटे काजू और पिस्ता
1 टीस्पून इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून घी

विधि
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करे और उसमें खोया मिला दे। इसे आपको तब तक मिलाना है जो जब तक यह नर्म होकर एकसार ना हो जाए। इसके बाद आपको इसमें चीनी पावडर मिलाना है और कम आंच पर पकने देना है। इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर डाल दें और चलाते रहे। थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दे। अब आपको एक प्लेट घी लगाना है और तैयार मिश्रण को उसमें निकाल देाना है। इसकों सम्मान अंतर में फैला दे और फिर इस पर काजू और पिस्ता डाल दे जब यह सेट हो जाए तो चाकू से काटकर खाए।

pc- classicradheysweets.in