Recipe Tips: एक ही तरीके के नाश्ते से हो चुके हैं बोर तो बना ले इस बार चीज टोमैटो सैंडविच

Recipe Tips: एक ही तरीके के नाश्ते से हो चुके हैं बोर तो बना ले इस बार चीज टोमैटो सैंडविच

Recipe Tips: एक ही तरीके के नाश्ते से हो चुके हैं बोर तो बना ले इस बार चीज टोमैटो सैंडविच

इंटरनेट डेस्क। सैंडविच हमेशा सबका पंसदीदा नाश्ता रहा हैं, ऐेसे में सैंडविच भी कई तरीके से बनाई जाती है। लेकिन आप अगर एक ही तरीके की सैंडविच खा खाकर उब चुके हैं तो आज आपके लिए लेकर आए हैं चीज टोमैटो सैंडविच बनाने की रेसिपी। तो आए जानते हैं इसके बारे में। 

सामग्री 
ब्रेड स्लाइस 6
चीज स्लाइस 4
टमाटर 3
काली मिर्च कुटी 1 टी स्पून
नमक 
मक्खन 3 टेबल स्पून
पिज्जा सॉस 2 टी स्पून
मोजेरेला चीज कद्दूकस  1 कप

विधि 
आपको टमाटर को धोकर स्लाइस में काट लेना हैं इसके बाद ब्रेड लें और एक ब्रेड पर पिज्जा सॉस को डालकर अच्छी तरह से फैला दें। इसके ऊपर चीज की स्लाइस का एक टुकड़ा रखें अब चीज स्लाइस के ऊपर टमाटर स्लाइस जमा दें और ऊपर से थोड़ी सी काली मिर्च और नमक डाले। इसके बाद एक और चीज स्लाइस रखे। इसके ऊपर मोजोरेला चीज डालें और फिर सबसे ऊपर दूसरी ब्रेड रख कर बंद करें और सैंडविच मेकर मक्खन लगाकर ग्रिल करें। तैयार हैं आपकी चीज टोमैटो सैंडविच।

pc- madhuseverydayindian-com

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें