Recipe Tips: आप भी करना चाहते है कुछ नया ट्राई तो बना सकते है दही पनीर कबाब

सबसे पहले आपको थोड़ा ब्रेड का चूरा और तेल को छोड़ देना है। इसके बाद आपको सारी सामग्री को एक बड़े बाउल में एक जगह मिला लेना है।

Recipe Tips: आप भी करना चाहते है कुछ नया ट्राई तो बना सकते है दही पनीर कबाब

इंटरनेट डेस्क। हर किसी का मन कुछ ना कुछ अच्छा और चटपटा खाने का करता ही रहता है। अगर आप भी कुछ अच्छा और नया ट्राई करने का सोच रहे है तो आज आपके लिए लाए है दही पनीर कबाब। तो आए जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री
150 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1 कप दही
2 कटे हुए प्याज़
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
5 टेबलस्पून काजू (कटे हुए)
10 टेबलस्पून ब्रेड का चूरा
नमक स्वादानुसार
4 हरी मिर्च (कटी हुई)
आधा टीस्पून शक्कर
तेल

विधि
सबसे पहले आपको थोड़ा ब्रेड का चूरा और तेल को छोड़ देना है। इसके बाद आपको सारी सामग्री को एक बड़े बाउल में एक जगह मिला लेना है। अब मीडियम साइज़ के कबाब बनाकर बचे हुए ब्रेड के चूरे में इन्हे लपेटने है और कड़ाही में तेल गरम कर कबाब को सुनहरा होने तक तलना है। तैयार दही कबाब चटनी और सॉस के साथ सर्व कर सकते है। 

pc- jandhara24.com