Recipe Tips: आपको भी लेना है मीठे का आनंद तो बना सकते है नारियल की बर्फी

आपको नारियल बर्फी बनाने के लिए एक पैन में चाशनी और नारियल के बुरादे को गाढ़ा होने तक पकाना है

Recipe Tips: आपको भी लेना है मीठे का आनंद तो बना सकते है नारियल की बर्फी

इंटरनेट डेस्क। आपका भी कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है और आप भी बाजार में खरीदने जा रहे है तो आपको कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है नारियल बर्फी बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। तो आए करते है इसको ट्राई।

सामग्री
कद्दूकस किया हुआ नारियल 5 कप
चीनी- चार कप
100 ग्राम खोया या मावा
2 चम्मच बादाम के टुकड़े
1 चम्मच पिस्ता के टुकड़े
1 चम्मच घी

विधि
आपको नारियल बर्फी बनाने के लिए एक पैन में चाशनी और नारियल के बुरादे को गाढ़ा होने तक पकाना है। जब बर्फी हलवा जैसी होने लगे तो आपको इसमें खोवा मिला देना है। इसके बाद इसे चलाते हुए इसमें आपको बादाम पिस्ता डालना है। अब एक थाल में घी लगाकर इस मिश्रण का उसमें फैला देना है। जम जाने के बाद मन चाहे आकार में काटकर सर्व करें।

pc- ammakithaali.com