Recipe Tips: नवरात्रि में ले फलाहारी कढ़ी का स्वाद, इस विधि से बना लें आप

इंटरनेट डेस्क। क्या कभी आपने फलाहारी कढ़ी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप इसका स्वाद नवरात्रि के व्रत में भी ले सकते हैं। इसे सिंघाड़े के आटे, दही और कुछ मसालों से बनाया जाता है। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
दो कप दही
दो कप सिंघाड़े का आटा
चार टी स्पून जीरा
चार कटी हुई हरी मिर्च
2 हरी करी पत्ता
चार टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
आठ सूखी लाल मिर्च
दो  टेबल स्पून कटा हुआ हरा धनिया
स्वादानुसार नमक

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सबसे पहले एक बर्तन में दही, लाल मिर्च पाउडर, नमक और सिंघाड़े का आटा मिलाना होगा। इसे पानी डालकर अच्छे से फेंट लें। 
- अब कड़ाही में तेल कर इसमें जीरा, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च वहरी मिर्च चटका लें। 
-अब इसे दही वाले मिश्रण में डाल लें। 
- अब इस कढ़ी को कड़ाही में अच्छे से पका लें। 
-अब इसमें नमक भी डाल दें।
-इस प्रकार से आपकी कढ़ी तैयार हो जाती है। 

PC: lifeberrys