Recipe Tips: मुरमुरे से भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट डोसा, ये है विधि

इंटरेनट डेस्क। मुरमुरे से भी कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं। आज  आपको इनका स्वादिष्ट डोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। ये डोसा बनाना बहुत ही आसान है। आप वीकेंड पर इसे आसानी से बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
गेहूं आटा - 4 टेबल स्पून
बेसन - 4 टेबल स्पून
मुरमुरा - 4 कप
सूजी  - 1 कप
छाछ - डेढ़ कप
प्याज कटा - 1
शिमला मिर्च बारीक कटी - 4
हरी धनिया पत्ती - 6 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
पनीर कद्दूकस - 1 कप
बेकिंग सोडा - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
काला नमक - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
नींबू रस - 1 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सर्वप्रथम मुरमुरों को पानी में भिगोकर रख दें। 
- अब एक अन्य बर्तन में सूजी और इसमें छाछ मिला लें। 
- आधे घंटे बाद मुरमुरों को मिक्सर जार में डाल लें। 
- अब इसी जार में सूजी, बेसन, गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। 
- बीस मिनट बाद बैटर में बेकिंग सोडा और नींबू रस मिला लें। 
- अब  नॉनस्टिक तवे को गर्म कर थोड़ा सा पानी छिडक़र सूती कपड़े से साफ कर लें। 
- अब एक कटोरी की सहायता से मुरमुरे का बैटर तवे पर डालकर फैला दें। 
- अब आप डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल डाल कर सेंक लें। 
- अब इस पर बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया, कद्दूकस पनीर डाल दें। 
- बाद में लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला भी इस पर डाल दें। - अब इसे फोल्ड कर प्लेट में निकाल लें। 
-इस प्रकार से आपका मुरमुरा डोसा बन जाता है। 

PC:  lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें