Recipe Tips: आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है काजू शेक, बनाना भी है आसान

आपको काजू का शेक बनाने के लिए सबसे पहले आधा घंटे तक काजू करे गर्म पानी में भिगो देना है

Recipe Tips: आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है काजू शेक, बनाना भी है आसान

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के इस सीजन में खाने पीने में हर कोई व्यक्ति बड़ा ध्यान रखता है। लेकिन अगर उसको कुछ हेल्थी मिल जाए और ठंडा मिल जाए तो फिर उसका कहना ही क्या है। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है काजू शेक बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री

काजू - 15
दूध 4 गिलास - ठंडा 
चीनी -4 टीस्पून 
बर्फ

विधि
आपको काजू का शेक बनाने के लिए सबसे पहले आधा घंटे तक काजू करे गर्म पानी में भिगो देना है। इसके बाद आपको काजू को मिक्सी जार में डालना है और और साथ में थोड़ा सा दूध डालकर काजू का पेस्ट बना लेना है।

अब इसमें चीनी और बचा हुआ दूध डालकर लगभग मिक्सी में अच्छे से फेंट लें। आपका काजू शेक बनक तैयार हो चुका है और चाहे तो उपर से बर्फ डालकर इसे सर्व कर सकते है। 
pc- zomato.com