Recipe of the Day: किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं नारियल की स्वादिष्ट बर्फी, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। घर पर भी नारियल की बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनाई जा सकती है। इसे आप कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बना सकते हैं। आप किसी भी त्योहार पर इस बर्फी का स्वाद ले सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
चार कप - नारियल कद्दूकस
चार टेबल स्पून - घी
तीन कप - खोया
दो कप - चीनी
दो कप - पानी

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक पैन में घी डालकर इसमें खोया भून लें। 
- अब इसे ठंडा कर इसमें नारियल मिला दें। 
- अब दूसरे पैन में पानी गर्म कर इसमें चीनी घोल लें। 
- अब इसमें खोया मिश्रण मिला लेें। 
- अब आप इस मिश्रण को घी से चिकनी प्लेट में फैलाकर सेट लें। 
- अब आप इसे मनचाहे आकार में काट लें। 
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें