Recipe of the Day : इन चीजों से आप बढ़ा लें नारियल बर्फी का स्वाद, ये है बनाने की आसान विधि 

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को नारियल बर्फी का स्वाद बहुत ही पसंद आता है। आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
- कद्दूकस नारियल - तीन कप 
- कद्दूकस सूखा नारियल- आठ टेबलस्पून 
- खोया -तीन कप
- घी - पांच कप
- दूध - आठ टेबलस्पून
- शुगर फ्री -आठ टेबलस्पून 

इस प्रकार से बना लें आप: 
-सबसे पहले पैन में घी गर्म कर इसमें नारियल को महक आने तक भूनें। 
- अब आप इसमें खोया मिला मिलाकर पांच मिनट तक भूनें।
- अब आप इसमें दूध और शुगर फ्री मिलाकर पांच मिनट तक पकाएं।
-इसके बाद इसमें सूखा नारियल मिला लें। 
- अब इसे बेकिंग ट्रे में एक-समान होने तक फैला लें। 
- ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें। 
- इस प्रकार से आपकी नारियल बर्फी बन जाती है। 

(क्रेडिट फोटो: lifeberrys.com )