Recipe of the Day: आप आसानी से बना सकते हैं राजमा कबाब, अपना लें ये विधि 

इंटरनेट डेस्क। अगर आपको नाश्ते में राजमा कबाब मिल जाएं तो बात ही क्या होगी। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको घर पर ही इसे आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। 

जरूरी सामग्री: 
राजमा उबले - दो कटोरी
आलू उबले - आठ
हरी मिर्च -आठ
हरा धनिया - चार टेबलस्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर -एक टी स्पून
गरम मसाला -आधा टी स्पून

इस प्रकार बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन में आलू और राजमा को मैश कर लें। 
- अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिला लें। 
- अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर हथेली में दबा दें। 
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म कर इन्हें डीप फ्राई कर लें। 
-इस प्रकार से आपका राजमा कबाब बन जाता है। 

PC: lifeberrys