Recipe of the day: आप भी बना सकते है घर पर 'नूडल्स कटलेट'

सबसे पहले आपको नूडल्स को बिना मसाले के उबाल लेना है। इसके बाद इसमें गोभी, चीज, प्याज, नमक हरीमिर्च, डाल कर अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार करना है

Recipe of the day: आप भी बना सकते है घर पर 'नूडल्स कटलेट'

इंटरनेट डेस्क। बच्चों को खाने में आज कल बाहर का ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में बच्चों के अलावा बड़ों की बात करें तो वो भी पहले फास्ट फूड को ही पसंद करेंगे। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है ’नूडल्स कटलेट’ बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। 

सामग्री

2 पैकेट नूडल्स
1 कप गोभी कसी
तलने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
1 कप चीज
1 प्याज कटा
2 हरीमिर्चें
3 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर

विधि
सबसे पहले आपको नूडल्स को बिना मसाले के उबाल लेना है। इसके बाद इसमें गोभी, चीज, प्याज, नमक हरीमिर्च, डाल कर अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार करना है। इसके बाद इसके बराबर भागों में बांट लें और इसे अपनी इच्छा से आकर दे फिर कौर्नफ्लोर से डस्ट कर गरम तेल में फ्राई करें और मजे से खाए।

pc-herzindagi.com