Recipe of the Day: बच्चों के लिए आप भी बना सकते है क्रीमी चीज सैंडविच

आपको ब्रेड के किनारे काटने है और उसके उपर मक्खन लगाना है।

Recipe of the Day: बच्चों के लिए आप भी बना सकते है क्रीमी चीज सैंडविच

इंटरनेट डेस्क। बच्चों के स्कूलों की छुट्टिया चल रही है और ऐसे में बच्चां की हर बार कुछ नया खाने की डिमांड होती है। ऐसे में आज आपके और बच्चों के लिए लेकर आए है क्रीमी चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी, जिसे खाने के बाद उनका मन खुश हो जाएगा। 

सामग्री 
6 ब्रेड स्लाईस
2 कप रेडीमेड क्रीम चीज
1 कप टमाटर कटा हुआ
1 कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
1/2 कप सूखा मिक्स हर्बस
1 टी-स्पून रेड फ्लैकस
2 टेबल-स्पून कटे हुए बेसिल के पत्ते
नमक 
मक्खन

विधि 
आपको ब्रेड के किनारे काटने है और उसके उपर मक्खन लगाना है। इसके बाद स्लाइस पर उपर दी गई सारी सामग्री को फैलाना है। इसके बाद दूसरी मक्खन लगाई हुई ब्रेड स्लाइस को भरवां मिश्रण के उपर रख दीजिए। इसके बाद आप तैयार सैंडविच को काटे ओर सर्व करें।

pc- youtube