Recipe of the Day: आप भी बनाकर पी सकते है व्रत के दौरान 'केसरिया लस्सी'

आपको सबसे पहले केसर को एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में भिगो देना है।

Recipe of the Day:  आप भी बनाकर पी सकते है व्रत के दौरान 'केसरिया लस्सी'

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना है और इस महीने में आप भोलेनाथ की पूजा भी करते है। साथ ही व्रत भी करते है। ऐसे में आपको इस समय अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए की दिनभर भूखे रहने से एनर्जी डाउन होती है। ऐसे में आप भी व्रत के दौरान बीच में लस्सी पी सकते है। तो जानते है केसरिया लस्सी बनाने की रेसिपी।

सामग्री
दही 1 किलो
शक्कर 10 बड़े चम्मच 
दूध 2 कप
केसर 10 धागे
बारीक कटे पिस्ता 

विधि
आपको सबसे पहले केसर को एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में भिगो देना है। इसके बादी आपको दही को अच्छे से फेंटना है और अब इसमें दूध और शक्कर मिलानी है। इसके बाद आपको इसमें केसर का दूध डालकर अच्छे फेंटना है। अब आप लस्सी को गिलास में डालें और ऊपर से बारीक कटे पिस्ता डाले और सेवन करें। 

pc-indiamart.com