Recipe of the Day: बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं पोहे, इस विधि से बना लें आप 

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग नाश्ते में पोहा का सेवन करना पसंद करते हैं। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि बताने जा रहे है। इनका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। पोहा बनाना बहुत ही आसान है।  

सामग्री:
पोहा - चार कटोरी
राई - एक छोटी चम्म्च
हल्दी - एक छोटी चम्म्च
नमक - स्वादानुसार 
हरी मिर्च - चार
तेल - दो बड़ा स्पून
नींबू - दो हरा
धनिया - बारीक कटा हुआ
भुुजिया - स्वादानुसार
प्याज - दो 
टमाटर - दो 
करी पत्ता - दस

इस प्रकार से बना लें आप: 
-सर्वप्रथम पैन में तेल गर्म कर इसमें राई चटकानी होगी। 
-अब इसमें प्याज भूनने के बाद हल्दी, टमाटर,करी पत्ता डाल दें। 
-अब इसमें पोहे मिलाकर नींबू का रस डाल दें। 
- अब आप नमकीन डालकर पोहों का स्वाद लें। 
 
PC: lifeberrys