Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें मीठी मठरी, ये चीजें जरूर ही डालें 

इंटरेनट डेस्क। हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली इसी महीने आने वाला है। इस त्योहार पर घरों में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं।

Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें मीठी मठरी, ये चीजें जरूर ही डालें 

इंटरेनट डेस्क। हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली इसी महीने आने वाला है। इस त्योहार पर घरों में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको मीठी मठरी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद हर किसी को बहुत ही पसंद आएगा।  

जरूरी सामग्री:
मैदा - 4 कप
घी - 1 कप
चीनी -2 कप
तेल 
बादाम व पिस्ता 

इस प्रकार से कर लें तैयार: 
- सर्वप्रथम मैदा में घी को अच्छे से मिला लें। 
- अब पानी की सहातया से मैदा को गंूथ लें। 
- अब पानी और चीनी से चाशनी बना लें। 
- अब आटे को छोटे-छोटे आकार में बेलकर डीप फ्राई कर लें। 
- अब इन्हें थोड़ी देर के लिए चाशनी में छोड़ दें।
- बाद में चाशनी से निकालकर मठरी पर बादाम- पिस्ता डाल लें। 
-इस प्रकार से आपकी मठरी बन जाती है। 

PC: lifeberrys