Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें शकरकंद की खीर, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। शकरकंद बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसका आग में सेंक कर स्वाद लिया जाता है। ये सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। क्या आपको पता है इसकी स्वादिष्ट खीर भी बनाई जा सकती है। आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री: 
आठ शकरकंद
दो लीटर दूध
दो बड़ा चम्मच घी
बादाम और काजू
आठ बड़े चम्मच चीनी
आठ इलायची दरदरा 
केसर, चिरौंजी

इस प्रकार से बना लें आप: 
-सर्वप्रथम शकरकंद को कद्दूकस कर इसें घी में भून लें।
- अब दूध गरम कर इसमें चीनी मिला दें। 
- अब आपको इस दूध में शकरकंद को दूध आधा होने तक पकाना होगा। 
- अब इसमें बची हुई सभी चीजें डालकर स्वाद लें। 
- अब आपकी खीर तैयार हो जाती है।  

PC: lifeberrys