Recipe of the Day: दीपावली पर आसानी से बना लें मूंगथाल, ये चीजें जरूर ही डालें

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट मूंगथाल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इस स्वादिष्ट मिठाई को आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसका स्वाद आपके मेहमानों को भी बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
मोटा पिसा बेसन- 200 ग्राम
दूध -4 बड़े चम्मच 
चीनी- 200 ग्राम 
घी- 200 ग्राम
मावा: 200 ग्राम 
पिस्ता- तीस
छोटी इलाइची- दस
काजू- बीस
बादाम- बीस

इस प्रकार बना लें आप: 
-सबसे पहले बेसन में थोड़ा सा घी मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें। 
- अब चीनी से चाशनी बनाकर इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, इलाइची डाल दें। 
- कढ़ाई में घी गर्म कर इसमें बेसन को अच्छे से भून लें। 
-हल्का भून जाने पर इसमें मावा मिला दें। 
-इसके बाद इसमें चाशनी मिला लें। 
-अब चिकनी टे्र में इस मिश्रण को फैला लें। 
-ठंठा होने पर इसे अपनी इच्छानुसार काट लें। 

PC: lifeberrys