Recipe of the Day: गर्मी के मौसम में बना लें मावा लस्सी, इन चीजों से बढ़ जाएगा स्वाद 

इंटरनेट डेस्क। मावा से कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको घर पर ही मावा से लस्सी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में ये लस्सी आपका दिल जीत लेगी। इसे कई चीजें डालकर बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

जरूरी सामग्री: 
ताजा दही - छह कप
भुना मावा - डेढ़ कप
ड्राई फ्रूट्स - तीन टेबल स्पून
हरी इलायची - छह
चीनी - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सर्वप्रथम मावा कड़ाही में धीमी आंच पर चलाते हुए भून लें।
- अब आप एक मिक्सर जार में दही डालकर इसमें भुना हुआ मावा, हरी इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। 
-मिश्रण से एकदम स्मूद होने पर आप इसे एक बड़े बर्तन में डाल लें। 
- अब आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडी कर लें। 
- आप आप इस ऊपर से थोड़े से ड्राई फू्रट्स डालकर इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys