Recipe of the Day: केसरिया रबड़ी इन चीजों से बना लें बहुत ही स्वादिष्ट, ये है बनाने की आसान विधि 

इंटरनेट डेस्क। केसरिया रबड़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप बाजार की केसरिया रबड़ी का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने घर की बनी इस रबड़ी का स्वाद लिया है। इसका मीठा स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
चार लीटर दूध
जरूरत के हिसाब से चीनी
पिस्ता 
इलायची पाउडर
बादाम 
आठ केसर के धागे

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले कड़ाही में दूध मलाई आने तक गर्म कर लें। 
- मलाई को एक कलछी से एक साइड में करते रहें। 
-एक तिहाई दूध रहने तक आप ऐसा ही करते रहे। 

-अब आप इसमें चीनी, केसर, कटे हुए पिस्ता और बादाम मिला दें। 
- अब जमा मलाई को भी दूध में मिला लें। 
-अब आप इसे एक बर्तन में डालकर फ्रिज में ठंडी कर लें। 
- इस प्रकार से आपकी घर पर ही स्वादिष्ट केसरिया रबड़ी बन जाती है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें