Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें फराली मसाला पूरी, ये है विधि 

इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी फराली मसाला पूरी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें फराली मसाला पूरी, ये है विधि 

इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी फराली मसाला पूरी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आप इसे दीपावली के त्योहार पर भी बना सकते हैं, जो अगले महीने आने वाला है। इसे बनाना आसान है। 

आवश्यक सामग्री:
2 कप फराली आटा
1 कप राजगिरा आटा
2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
2 छोटा चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
स्वादानुसार सेंधा नमक
2 उबला और छिला हुआ आलू
2 चम्मच मिर्च के टुकड़े
2 चम्मच सफेद तिल
4 चम्मच तेल
तलने के लिए तेल

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले फराली और राजगिरा आटा एक बर्तन में मिला लें। 
-इसमें आप कद्दूकस आलू, तेल, सेंधा नमक, सफेद तिल, बीज, चिली फ्लेक्स, कटी हुई हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर मिलाकर गूंथ लें। 
- अब आटे से पूरियां बेल कर इन्हें तेल में तल लें। 

PC: cookpad