Recipe of the Day: संतरा-पपीता की बना लें स्वादिष्ट स्मूदी, ये है बनाने की आसान विधि

इंटरनेट डेस्क।  संतरा और पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका आप कई प्रकार से स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट स्मूदी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार है। इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
पांच कप पपीते के टुकड़े
तीन संतरा
तीन टी स्पून स्ट्रॉबेरी क्रश
तीन टी स्पून शहद
तीन चुटकी हल्दी पाउडर
जरुरत के मुताबिक पानी
दस आइस क्यूब्स

इस प्रकार से बना लें आप:  
- सबसे पहले संतरे का जूस निकाल लें। 
-अब मिक्सर जार में पपीते के टुकड़े और संतरे का रस डालकर उन्हें ब्लेंड करना होगा। 
- इसके बाद इसमें शहद, स्ट्रॉबेरी क्रश और हल्दी पाउडर मिलाकर ब्लेंड करें।
- अब इसमें पानी मिलाकर ब्लेंड करें।
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट स्मूदी बन जाती है। 
-आप आइस क्यूब्स डालकर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें